Maha Shivratri के शुभ अवसर पर CM मान ने परिवार सहित टेका माथा, तस्वीरें आई सामने

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 11:38 AM (IST)

चंडीगढ़: दुनिया भर में महाशिवरात्री का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है और मंदिरों में धूम मची हुई है।

भक्त शिव भोले के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी।

मुख्यमंत्री मान ने अपने परिवार के साथ मोहाली के फेज-11 स्थित शिव मंदिर में माथा टेका। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजाबियों की प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की. उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

Content Writer

Vatika