Breaking News: सी.एम. मान ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया की जयंती पर किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 01:46 PM (IST)

होशियारपुर/दसूहा: सी.एम. मान दसूहा स्थित गांव सिंघपुरा जट्टा में पहुंचे हैं। जहां वह राज्य स्तरीय प्रोग्राम में शामिल हुए। वहां उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाबियों में बहुत टैलेंट है।  इस दौरान सी.एम. मान ने जस्सा सिंह रामगढ़िया को याद किया। सी.एम. मान ने कहा कि जस्सा सिंह रामगढ़िया ने 11 युद्ध लड़े थे। उन्होंने महाराजा जस्सा सिंह की रामगढ़िया की 300वीं जयंती पर ऐलान किया कि दसूहा से हाजीपुर की सड़क का नाम जस्सा सिंह रामगढ़िया रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं है। हमारे पास कुर्बानियों का बड़ा इतिहास है। साथ ही उन्होंने कहा कि दसूहा में एक कॉलेज खोला जाएगा। पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जाएगा। पंजाब में फिल्म सिटी बनेगा। टूरिज्म संबंधी कार्य किए जाएंगे। सी.एम. मान ने कहा कि उनकी इच्छा है कि हर घर के चूल्हे में आग चलती रहे।

सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने आदेश दिए थे कि दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और डॉ. अंबेडकर की फोटो लगाई जाए न कि दफ्तरों में सी.एम.की फोटो लगाई जाए। उन्होंने कहा कि एक ने देश दिया और दूसरे ने संविधान लिखा। उन्होंने कहा कि था जब उनकी पार्टी सत्ता में आई थी तो उन्होंने शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ उठाई थी। देश को आजाद करवाने वालों को कभी याद नहीं किया गया। सी.एम. मान ने विरोधियों पर भी निशाने साधे हैं।  उन्होंने कहा कि पंजाब का पैसा लूटने वालों में से एक-एक से हिसाब लिया जाएगा। ब्याज समेत उनकी प्रॉपटियां जब्त की जाएंगी। उनकी प्रॉपटियां नीलाम कर बेची जाएंगी और उनसे आने वाले पैसा खजाने में जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News