सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर खटकड़ कलां पहुंचे  CM मान, किया बड़ा ऐलान (Video)

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 03:10 PM (IST)

खटकड़ कलां : आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के 2 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान आज खटकड़ कलां पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव में म्यूजियम को लोगों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह जब भी नई गाड़ी लेते थे तो सबसे पहले यहां आते थे। इसके बाद जब सांसद बने तो उसका सर्टिफिकेट भी उन्होंने लाकर भगत सिंह के पैरों में रख दिया था।  

सी.एम. मान ने कहा कि जब 2 वर्ष पहले उनकी सरकार बनी थी तो सबसे पहले यही फैसला किया गया था कि पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की फोटो लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक ने आजादी लेकर दी और दूसरे ने आजादी को बचा कर सभी के लिए समानता का संविधान लिखा। आज हमारी आजादी खतरे में है क्योंकि जैसे ही कोई कुछ बोलता है तो सरकार की अलोचना करता है तो उसके घर एजेंसियों को भेज दिया है। दूसरी और संविधान को बदलने की कोशिशें की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले बदले जा रहे हैं। लोगों द्वारा चुनी सरकारों को काम करने नहीं दिए जा रहे। भगत सिंह जी ने ऐसी आजादी तो नहीं सोची होगी कि हम एक खास स्टेट को उसके अधिकारों से वंचित रखेंगे।   

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थय सुविधाएं भी अन्य भी बड़े सुधार करेंगे। निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ाई एक बराबर होगी। ऐसे ही सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी बराबर का इलाज मिलेगा। फर्क होगा तो सिर्फ पैसों का सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में इन चीजों के लिए पैसे नहीं लगा करेंगे।  

नया मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इलाके में मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब रूस-यूक्रेन की जंग लगी तो यूक्रेन से पंजाबी बच्चों को छुड़वा कर लाया गया। जब उनकी बातें सुनी उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने बताया कि यहां मेडिकल की पढ़ाई बहुत महंगी है। उन्होंने सोचा कि भगत सिंह की आत्मा भी सोचती होगी कि यूक्रेन 25 साल पहले ही आजाद हुआ था और 75 वर्ष बाद भी हम कोटा सिस्टम में फंसे हुए है। उनके बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए वहां जाना पड़ रहा है। इस लिए वह पंजाब में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया था। अब इस इलाके में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग आई है। यहां मेडिकल कॉलेज खोलेंगे। 

विरोधियों पर साधे तीखे निशाने 

उन्होंने सुखबीर बादल, ढींडसा, परनीत कौर, सुनील जाखड़, राज कुमार वेरका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह नई किस्म के बेरोजगार पैदा हो गए हैं, सियासत के अलावा और भी काम इन्हें नहीं आते और लोगों ने कुर्सियां छीन ली। उन्होंने तंज कंसते हुए कहा कि जब उन्होंने सुना कि सुनील जाखड़ परनीत कौर को शामिल करेंगे तो मुझे आश्चर्य हुआ कि अब कौन सी पार्टी से कर रहे है। पहले कांग्रेस मे एक साथ थे और अब वे भाजपा में चले गए हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाने साथे हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News