CM मान ने PSPCL में भर्ती उम्मीदवारों को बांटे नियुक्ति पत्र, कही ये बातें

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 12:40 PM (IST)

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के निगम भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां सी.एम. मान ने पी.एस.पी.सी.एल. भर्ती उम्मदीवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए । इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज 600 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, जो उनके परिवार के साथ-साथ पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य में धान के मौसम में बिजली की कोई समस्या नहीं हुई, जो पंजाब की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि धान के सीजन में पूरी बिजली दी गई है। 

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में बिजली की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में टाटा स्टील का प्लांट बनने जा रहा है। जितने सरकारी संस्थान हैं, उन पर सोलर लगाया जाएगा और बाकी बिल देने को कहा जाएगा। पंजाब के नौजवानों को हजारों नौकरियां दी गई हैं, मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अब नौकरियों में किसी तरह की सिफारिश नहीं चलती। सी.एम. मान ने कहा कि इस बार पंजाब के लोगों का 86 प्रतिशत बिजली बिल जीरो आया है और अगली बार 95 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल जीरो आएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में पंजाब की कोयला खदानें फिर से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जब सभी विभागों में भ्रष्टाचार कम होगा तो बजट बढ़ेगा और जब बजट बढ़ेगा तो सभी का वेतन बढ़ेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila