प्रीतम सिंह कुमेदान के निधन पर CM मान ने जताया गहरा दुख

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 03:06 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के दरियाई पानी के मुद्दों और इसके रिपेरियन अधिकारों पर प्राधिकरण के रूप में जाने जाने वाले प्रीतम सिंह कुमेदन का गुरुवार शाम को मोहाली में एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि पूर्व पी.सी.एस. अधिकारी प्रीतम सिंह कुमेदान जी पंजाब के सच्चे सपूत थे।

उन्होंने लिखा कि अपनी जमीन और दरियाई पानी के अधिकारों के लिए आखिरी सांस तक लड़ने वाले इस योद्धा के बिछोड़े बारे सुनकर गहरा सदमा लगा। परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें- अलविदा प्रीतम जी। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी ट्वीट कर प्रीतम सिंह कुमेदन के निधन पर दुख जताया है। कुमेदान जी की पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के प्रति अटूट निष्ठा और दरियाओं के सिद्धांतों के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता ऐसी संपत्ति है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila