गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बोले CM मान, लोगों को दी ये सौगात

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 11:25 AM (IST)

बठिंडा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर बठिंडा में तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर पंजाब के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के लिए शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब को पेरिस नहीं, बल्कि फिर से पंजाब बनाएंगे। इस धरती पर भांगड़े और गिद्धे होंगे और पंजाब खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में सबसे पहले  भ्रष्टाचार के खिलाफ जांत शुरु की गई है और  कई नेताओं को जेलों में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली फ्री करने का वादा पूरा किया है और 1 जुलाई से बिजली फ्री कर दी गई।  इस मौके पर सी एम मान ने बठिंडा को सौगात दी है। उन्होंने बताया कि बठिंडा को नया और डिजिटल बस स्टैंड मिलेगा और यहां इलेक्ट्रॉनिक बसें चलेंगी।   

उन्होंने कहा कि हमारे बेटे-बेटियों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि पंजाब में 16 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। पंजाब को मेडिकल हब बनाया जाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब को मिनी गोवा कहा जाता है और यहां कई टूरिस्ट प्लेस हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह मजदूरों के लिए पैकेज भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पंजाब में इंडस्ट्री लेकर आएंगे। सी.एम. मान ने कहा कि वह कुछ दिन पहले मुंबई गए थे जहां उन्होंने कंपनियां को पंजाब आने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि बहुत बड़ी कंपनियां पंजाब आना चाहती हैं लेकिन उनका कहना है कि हमें किसी ने पंजाब आने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि यह गुरुओं, पीरों की धरती है और यहां जन्म लेना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाबी हमेशा कामयाब होते हैं और अब पंजाब के नौजवानों को अब विदेश भागना नहीं पड़ेगा।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रवासी पंजाबियों को भी भरोसा हो गया है कि उनका पैसा सही जगह लगाया जाएगा और वह पंजाब की प्रगति में सहभागी बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऐसी किसी योजना पर साइन नहीं करते, जिससे पंजाब को नुकसान हो। उन्होंने कहा कि जिस उन्होंने ऐसा किया उस दिन समझ लेना कि भगवंत मान ने अपने डेथ वारंट पर दस्तखत कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी एक-एक सांस पंजाब के लिए है और वह किसी से कमीशन नहीं लेते हैं। उन्हें 3 करोड़ पंजाबियों के दुखों का हिस्सा बनना है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं दुख मंत्री हैं क्योंकि दुख बांटने से कम होता है।

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी शामिल न करने पर उन्होंने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की झांकी को देश की आजादी के कर्मक्रम से निकलना बुरी सोच जा नतीजा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब में सभी नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा और कच्चे कर्मचारियों को भी पक्का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब में हर साल पुलिस में भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत की गई है। सी.एम. मान ने बताया कि पंजाब को कल 400 और मोहल्ला क्लिनिक मिलेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash