चमकौर सहिब पहुंचे CM Mann ने दाना मंडी का लिया जायजा, किसानों को दिए ये तोहफे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 02:11 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज श्री चमकौर साहिब पहुंचें। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक धरती श्री चमकौर साहिब के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और फिर दाना मंडी में धान की खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद हो रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार खरीद से पहले CCL का पैसा मिला है। जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र से CCL के साढ़े 37 हजार करोड़ रुपए मिले हैं।

आगे सी.एम. मान ने कहा कि मंडी से घर लौटने से पहले किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे। इस बार किसानों को मंडी में रात नहीं गुजराने देंगे। अब तक मंडी में 68 हजार मीट्रिक टन का धाना आया है, 182 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की उम्मीद है। राज्य भर में 18,554 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान की खरीद के सारे प्रबंध मौजूद हैं। इस बार की दीवाली किसान अपने घर पर मनाएंगे। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा पंजाब सरकार दे रही हैं।

इस मौके सी.एम. मान ने कहा कि अगले सीजन में पंजाब में PUSA-144 पर प्रतिबंध लगा देंगे। ईंट भट्टे भी ईंधन के रूप में पराली का इस्तेमाल करेंगे। पराली के मुद्दे को पंजाब सरकार गंभीरता से सुलझाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के मामले में पंजाब कई राज्यों से बेहतर है। आगे उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले फगवाड़ा शुगर मिल के मालिकों को गिरप्तार किया गया है, मिल के मालिकों से ही किसानों का बकाया वसूलेंगे। सी.एम. मान ने कहा कि आज पंजाब गवर्नर चिट्ठी भेज कर 50 हजार करोड़ रुपए का हिसाब दिया गया है, यहां तक कि पाई-पाई का हिसाब दिया है। अच्छा होता अगर गवर्नर कर्जे चढ़ाने वालों से भी हिसाब मांगते।

CM मान का बाजवा पर पलटवार

वहीं सी.एम. मान ने 32 विधायकों वाले  बयान पर बाजवा पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा कि पहले बाजवा अपने 18 विधायकों से मिलनी करके दिखाएं, सुनील जाखड़ और कैप्टन तो आपके सम्पर्क में नहीं हैं, वित्त मंत्री भी खुद आपके सम्पर्क में नहीं रहे। रही बात हमारी तो हमारे सम्पर्क में साढ़े तीन करोड़ लोग हैं। पंजाब का खजाना लूटने वालों व नशा तस्करों से हिस्सा लेने वालों बख्शा नहीं जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini