सुनाम के शहीद उधम सिंह कॉलेज के यूथ फेस्टिवल में पहुंचे सी.एम. मान (देखें Video)

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2023 - 02:47 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सी.एम. मान आज सुनाम पहुंचे जहां वह शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज सुनाम में यूथ फेस्टीवल में शामिल हुए। बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से यह फेस्टिवल करवाया जा रहा है। इस दौरान सी.एम. मान ने संबोधित करते हुए कहा कि इन मेले बहुत बड़ा प्लेटफाम है। इन मेलों में बड़े-बड़े लिखारी व साहित्यकार निकले हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्टेज पर आज वह चढ़े हैं, इसी स्टेज पर वह सबसे पहले चढ़े थे, जब वह इस कॉलेज में पढ़ते थे। इस दौरान सी.एम. मान ने पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल हरविंदर जी ने जो  मांगे रखी थी, मंजूर कर ली गई  और उनकी ओर से कॉलेज को ग्रांट भी दी गई। इस मौके पर अमन अरोड़ा, सुखबीर सिंह, मनजीत सिंह सिद्धू, पम्मी बाई, हरविंदर सिंह विर्क, कर्मजीत अनमोल, गुरिंदर सिंह धालीवा, कमलजीत सिंह ढींडसा आदि मौजूद रहे। 

सी.एम. मान ने कहा कि कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। हर रोज अहंकार टूटते हुए देखे हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा ही जीत के सोच के साथ आगे बढ़ते जाएं। सी.एम. मान ने कहा कि दुख समय हमेशा अरदास और सुख समय हमेशा शुकराना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कामयाबी कई ओर जाने वाला रास्ता हार्ड वर्क है। उन्होंने कहा कि भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि स्कूल एमिनेंस बन रहे हैं। बच्चों के टेलेंट के मुताबिक उन्हें लाइन की ओर लेकर ले जा रहा है। गांवों में लाइब्रेरियां खोल रहे हैं, यू.पी.एस.सी. के 8 सेंटर खोलेंगे जो पूरी तरह मुफ्त है। इसका सारा खर्च सरकार की ओर से उठाया जा रहा है। सी.एम. मान ने कहा कि वह चाहते हैं कि पंजाब में नौजवान डी.सी. बनें, एस.एस.पी. बनें, आई.एफ.एस. बनें। उन्होंने कहा कि इंसान कहीं भी जाए उन्हें अपनी जड़ें याद रखनी चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila