15 अगस्त को लेकर CM मान को मिली आतंकी धमकी, जारी की Video

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2024 - 03:35 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): भारत सरकार ने जिस आंतकवादी सिख फार जस्टिस संगठन के स्वंयभू नेता गुरपतवंत सिंह पन्नु को आंतकी घोषित किया हुआ है उसने अपनी आदत से मजबूर एक बार फिर जहर उगला है। उसने एक वीडियो जारी कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी तथा सलाह दी है। 

PunjabKesari

पन्नु ने वीडियो में कहा है कि पंजाब भारत का हिस्सा नही है। भारतीय तिरंगे के नेतृत्व में सिखों के साथ नस्लकशी हुई और आज पंजाब के  किसानों के साथ बेइन्साफी हो रही है।अपनी आदत से मजबूर लगातार वीडियो बना कर पंजाब के लोगों को उकसाने वाले पन्नु ने कहा है कि 15 अगस्त सिख पंथ और पंजाब की आजादी का दिवस नही है। भगवंत मान जालन्धर में राष्ट्रीय घ्वज फहराने के लिए आएंगे। इस तिरंगे के नीचे  हमारे सिखों की नस्लकुशी हुई है। 

भगवंत मान की सरकार भी किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं के लिए जिम्मेदार है। वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नु आतंकी ने कहा कि 15 अगस्त केा भगवंत सिंह मान को तिरंगा फहराने से रोका जाएगा। पन्नु ने कहा कि जो भी सिख भगवंत सिंह मान को तिरंगा फहराने से रोकेगा सिख फार जस्टिस उसे एक करोड़ रूपये देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News