महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए CM मान का अहम कदम, लांच की Helpline

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 12:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोहाली इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। पंजाब पुलिस की तरफ से अनूठी पहल शुरू की जिसका शुभारंभ सी.एम. मान ने किया। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए अनूठी पहल है। 

इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब पुलिस  के सहयोग से चैटबॉट लांच किया है। यह चैटबॉट महिलाओं -बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए लांच किया गया है। इसके साथ डिजिटल शिकायतें आना आसान हो जाएगा। घरेलू झगड़े लोग पुलिस के पास लेकर जाने से डरते हैं। बच्चे भी अपराधियों के लिए साफ्ट टार्गेट हैं।पुलिस-पब्लिक गैप कम करने के कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरू कि इस एप्प पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं, क्योंकि कई बार लोग घरों में या आस पड़ोस झगड़ों को लेकर थानों, कोर्ट कचहरी में जाने से डरते हैं। 

सी.एम. मान ने कहा इस एप्प पर शिकायत में मिलने पर तुरन्त एक्शन लिया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि डिजिटल से निपटारा करवाने की पहल हैं। इस हेल्पलाइन के जरिए क्राइम कम होगा। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में 10 महिला थानें हैं महिलाए एस.एच.ओ. थानों में होंगी तैनात। आज के समय में पंजाब में 5 जिलों की एस.एस.पी., 7 डी.सी.पी.  महिलाएं हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News