बड़ी खबर : CM मान का सुखबीर बादल को खुला Challenge

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2023 - 03:01 PM (IST)

होशियारपुर : 'विकास क्रांति रैली' को लेकर होशियारपुर पहुंचे सी.एम. भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर निशाना साधा है। सी.एम. मान ने आप वर्करों को मलंग कहने पर सुखबीर बादल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने इन्हीं मलंगों पर राज किया है और सारा पंजाब लूट कर खा गए। पंजाब सरकार के पास एक से एक पढ़े लिखे विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अगर  सुखबीर बादल को बात करनी थी को वह 1 नवंबर को आते। मजीठिया के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि वह पहले अपने सुच्चा सिंह और शेर सिंह देखें कि उन्होंने क्या कुर्बानियां दी हैं।  

सी.एम. मान ने कहा कि सुखबीर बादल को मानहानी नहीं भगवंत मान हानी हुई है। उन्होंने कहा कि सुखबीद बादल पहले मान तो दिखाएं फिर मानहानी की बात करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चैलेंज किया है कि सुखबीर बादल मानहानी का केस करें वह उनसे कोर्ट में निपटेंगे।  इस दौरान सी.एम. भगवंत मान ने लोक सभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सारी 13 लोकसभा सीटों में आप जीतेगी। इसके साथ ही आप चंडीगढ़ लोकसभा की भी सारी सीटें जीतेंगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash