डेरा प्रेमी की हत्या के बाद CM मान ने पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 10:55 AM (IST)

पंजाब डैस्क: कोटकपुरा में आज सुबह बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी डेरा प्रेमी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर पंजाब की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सिविल और पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश देने की बात कही है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है। यहां के लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है। मान ने कड़े शब्दों में कहा कि किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के कोटकपूरा में सुबह बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले में FIR नंबर 63 में नामजद डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह सुबह जब अपनी दुकान खोलने जा रहा था तो दो बाइक पर सवार कुछ लोगो द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना में उनका गनमैन भी घायल हो गया जिसे मेडिकल अस्प्ताल दाखिल करवाया गया है। इस सारी घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal