CM मान की पत्नी ने किया ''तिरंगा यात्रा'' का नेतृत्व, लोगों में दिखा भारी उत्साह (तस्वीरें)
punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 04:00 PM (IST)
संगरूर (विजय कुमार सिंगला): आम आदमी पार्टी द्वारा आज संगरुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्म पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान और बहन मनप्रीत कौर द्वारा किया गया। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों नौजवानों ने भाग लिया। नौजवनों द्वारा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मार्च किया गया।
75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यह तिरंगा यात्रा तानिया रेलवे रोड से शुरू होकर बाजारों से होते हुए कक्कड़वाल चौक पर समाप्त हुई। लोगों ने तिरंगा यात्रा पर फूलों की वर्षा की और स्वागत किया।
इस यात्रा में पार्टी जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह, रजवंत सिंह, जसवीर सिंह जस्सी, डॉ. अनवर भसूद, दलवीर सिंह सतिंदर सिंह सहित भारी संख्या में आप नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here