सरकारी स्कूलों के Teachers को CM Mann ने किया Finland रवाना, हासिल करेंगे ट्रेनिंग

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 03:00 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज 72 प्राथमिक शिक्षकों (Teachers) को प्रशिक्षण के लिए दिल्ली से फिनलैंड (Finland) भेजा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) भी मौजूद रहे। इन सभी Teachers को तुर्कू विश्वविद्यालय से 3 सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। Finland रवाना होने से पहले अध्यापकों ने CM Bhagwant Mann के साथ अपने अनुभव भी सांझा किए।

दिल्ली के पंजाब भवन से अपने संबोधन के दौरान CM Bhagwant Mann ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज 72 शिक्षक (Teachers) प्रशिक्षण के लिए Finland जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को कहा कि, आप पंजाब और देश के भविष्य लिख रहे हो, बच्चों के टैलेंट को निखारते हो। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में सरकारी स्कूलों को इतना उत्कृष्ट बनाएंगे कि माता-पिता के पास अपने बच्चों को निजी स्कूल या सरकारी स्कूल में भेजने का विकल्प होगा। अंतर यह होगा कि निजी स्कूलों में पैसे लगेंगे और सरकारी स्कूल फीस मुक्त होंगे।

दिल्ली मॉडल के बारे में बात करते हुए CM Mann ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि शिक्षा में क्रांति आई है। हमारा मिशन स्कूलों को महान बनाना है। हम पंजाब के स्कूलों को महान बनाएंगे। पहली बार पंजाब सरकार ने स्कूलों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) शुरू की है ताकि माता-पिता को पता चल सके कि स्कूल का माहौल कैसा है और उनका बच्चा क्या पढ़ रहा है। CM Mann ने इस दौरान कहा कि आने वालें दिनों में मैगा PTM करवाएं। उन्होंने पहली बार ऐसा हुआ कि पंजाब के 157 बच्चों ने ITI का टेस्ट पास किया है। बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा प्रिंसिपल्स को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेज गया था। विदेश जाने से टीचरों के संबंध अच्छे संस्थानों के साथ होंगे और पंजाब में पढ़ाई में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News