अपने ही मंत्री से CM मान ने शुरू की भ्रष्टाचार के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक', सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का विषय

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 11:22 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): मंगलवार सुबह तक पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर रहे विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की कार्रवाई से जहां सरकारी अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों के बीच कड़ा संदेश गया है, वहीं आम लोगों द्वारा मान के इस कदम की खूब सराहना की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मान द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा और सराहना हो रही है। 

लोगों का कहना है कि पंजाब में ‘आप’ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ वही कर रही है जो कभी उसने 7 साल पहले दिल्ली में भी किया था। बता दें कि तब सी.एम. अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री को बर्खास्त कर दिया था। अब भगवंत मान ने भी केजरीवाल के नक्शे कदम पर चलते हुए अपने मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। 

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ‘मैं आपकी ईमानदारी को सलाम करता हूं और कामना करता हूं कि आप नेक इरादे के साथ पंजाब में रिश्वतखोरी की गंदगी को साफ करोगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, करप्शन के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाया गया। जनता में मुख्यमंत्री मान का कद और बढ़ा, अब रिश्वतखोर अधिकारियों का नंबर लगाओ।’ ट्विटर पर ही एक और यूजर ने लिखा, ‘इसको कहते हैं मुख्यमंत्री। आज तक पंजाब के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। अब सरकारी विभाग वालों को भी थोड़ा डर होगा। स्वास्थ्य मंत्री उड़ गया।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘जीरो टॉलरेंस मतलब जीरो टॉलरेंस। मुझे मुख्यमंत्री भगवंत ‘महान’ पर गर्व है।’

इसी सप्ताह लुधियाना आने वाले थे सिंगला
भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत आज मंत्रिमंडल से बर्खास्त हुए विजय सिंगला इसी सप्ताह लुधियाना आने वाले थे। विधायक अशोक पराशर पप्पी द्वारा नशे के दलदल में धंस चुके नौजवानों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत पुराने कपूर अस्पताल में बनाए जाने वाले रिहैबिलिटेशन सेंटर की साइट विजिट करने के उद्देश्य से इसी सप्ताह उनको आना था। इस कार्रवाई के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की कमान किसको मिलेगी, यह तो अभी तय नहीं लेकिन मान सरकार ने आम लोगों से खूब वाहवाही बटोरी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News