सिद्धू मूसेवाला के पिता का दर्द भरा पत्र मिलने के बाद CM मान ने लिया एक्शन

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 12:47 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा सी.एम. मान को पत्र लिखने के बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज को दे दी गई है। इस जानकारी बारे भगवंत मान ने पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सी.एम. भगवंत मान से पत्र लिख इंसाफ की मांग की थी और हत्या की जांच सी.बी.आई. और एन.आई.ए. से करवाने के लिए कही थी। दूसरी तरफ सी.एम. मान ने डी.जी.पी. भावरा द्वारा मूसेवाला की कत्लकांड को गैंगवार से जोड़े जाने पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इसके अलावा सुरक्षा वापिस लेने की बात करने वाले अफसरों की भी जवाबदेही मांगी है। 

जिक्रयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पत्र में लिखा है कि उसकी मां पूछती है उसका बेटा कहां, वह घर कब वापिस आएगा। वह उसे क्या जवाब दें। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने पूरे देश में पंजाब का नाम रोशन किया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila