राज्यपाल द्वारा विधानसभा विशेष सत्र रद्द करने पर CM मान ने किया ट्वीट, कही यह बड़ी बात

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 09:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब राज्यपाल द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र रद्द करने को लेकर सी.एम. मान का ट्वीट आया है। उन्होंने कहा राज्यपाल द्वारा विधान सभा न चलने देना देश के लोकतंत्र पर बड़े सवाल पैदा करता है...अब लोकतंत्र को करोड़ों के चुने हुए प्रतिनिधी चलाएंगे जा दिल्ली केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया हुआ व्यक्ति? एक तरफ भीम राव जीका संविधान व दूसरी तरफ ऑप्रेशन लॉटस....जनता सब देख रही है।...

PunjabKesari

बता दें पंजाब सरकार द्वारा कल बुलाए जाने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को राज्यपाल द्वारा रद्द कर दिया गया है। इस सैशन को लेकर पहले ही पंजाब में घमासान छिड़ गया था। कई राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा इस सैशन का बायकाट किया जा रहा था। बता दें कि विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पंजाब सरकार ने कल विशेष सत्र बुलाया था, जिसे राज्यपाल ने रद्द कर दिया है। 

जिक्रयोग्य है कि पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल खैहरा ने भी राज्यपाल से इस सैशन को रद्द करने की मांग की गई थी। वहीं भाजपा द्वारा भी इस विशेष सत्र का विरोध किया जा था। भाजपा ने तो इसे अनावश्यक सत्र करार दिया था। वहीं कांग्रेसी विधायक खैहरा ने कहा था कि इस सैशन को बुलाए जाने की कोई जरूरत नहीं है, जिसके बाद राज्यपाल ने उक्त फैसला सुनाते हुए पंजाब सरकार को बड़ा झटका दे दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News