अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे CM Mann, जानें कब

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 08:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत मिल गई है।

बता दें कि हाल ही में पंजाब सी.एम. भगवंत मान ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत मांगी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए जेल प्रशासन ने भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने की इजाजत दे दी है और उनका नाम केजरीवाल से मिलने वालों की सूची में जोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  पंजाब में दिन दिहाड़े लूट की बड़ी वारदात, Gun Point पर ज्यूलर से लूट

हालांकि सी.एम. मान किस तारीख को केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, वह अगले हफ्ते केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था और वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

News Editor

Kamini