होशियारपुर का दौरा करेंगे सी.एम. मान, जानें कब और क्यों ?

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 08:52 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कल होशियारपुर का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान कल कबीर जयंती के उपलक्ष्य में होशियारपुर में आयोजित एक राज्य स्तरीय समागम में भाग लेंगे। यह समागम कल दोपहर 12 बजे होगा। बता दें कि कल भगत कबीर जी का प्रकाशोत्सव है, जिसके उपलक्ष्य में होशियारपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें सी.एम. मान मुख्य रूप से भाग लेंगे। 

बता दें कि कबीर जयंती हर साल मई या जून के महीने में मनाई जाती है। यह दिन न केवल भारत में बल्कि अन्य देशों में भी सभी वर्गों के लोगों द्वारा मनाया जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News