Little Princess व पत्नी संग घर के लिए निकले CM Mann

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 01:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी का जन्म हुआ है। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने कल फोर्टिस अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। आज डॉ. गुरप्रीत कौर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सीएम भगवंत मान अपनी नवजात बेटी को गोद में लेकर घर के लिए रवाना हो गए हैं।

भगवंत मान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी सांझा की है। उन्होंने लिखा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।भगवंत मान और उनकी मां रात भर फोर्टिस अस्पताल में रहे और आज सुबह मुख्यमंत्री की बहन और परिवार के अन्य सदस्य तथा कुछ रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kamini