राज्य में चुनावी प्रचार छोड़ कल भगवंत मान करेंगे दिल्ली दौरा, जानें क्यों

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 07:57 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य में जहां विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार जोरों पर है और सभी नेता अपनी-अपनी पार्टी के चुनावी प्रचार में जुट हुए हैं और चुनावों में महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से चुने गए सी.एम. फेस भगवंत मान चुनावी प्रचार छोड़कर कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि भगवंत मान राज्य में चुनावी प्रचार के साथ-साथ लोकसभा की कार्रवाई में भी हिस्सा लेंगे। दिल्ली दौरे दौरान भगवंत मान द्वारा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ भी मुलाकात की जा सकती है।  

जिक्रयोग्य है कि भगवंत मान को पंजाब में सी.एम. फेस के रूप में घोषित किया गया है। अब भगवंत मान की जिम्मेदारी पार्टी के प्रति और ज्यादा बढ़ गई हैं। बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा भी राज्य के कई बार दौरे किए जा चुके हैं और राज्य के लोगों को कई सारी गारंटियां दी गई हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News