Independence day: पंजाब पुलिस के 10 अधिकारियों का CM पदक के लिए चयन

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 10:54 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब सरकार की तरफ से इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘चीफमिनिस्टर रक्षक पदक’ और ‘चीफ मिनिस्टर मैडल फॉर आऊटस्टैंडिंग डिवोशन टू ड्यूटी’ देने के लिए 10 पुलिस अधिकारियों का चयन किया गया है। 

इनमें एस.एस.पी. बरनाला समेत 4 पी.पी.एस. अधिकारी व 4 इंस्पैक्टर स्तर के अधिकारी एवं 1 सब-इंस्पैक्टर व 1 असिस्टैंट सब-इंस्पैक्टर शामिल है। चीफ मिनिस्टर मैडल फॉर आऊटस्टैंडिंग
डिवोशन टू ड्यूटी पदक के लिए एस.एस.पी. बरनाला संदीप गोयल, 13वीं बटालियन पी.ए.पी. की कमांडैंट बलवंत कौर, डी.एस.पी. स्पैशल क्राइम मोगा सुखविंद्र सिंह, डी.एस.पी. फाजिल्का जगदीश कुमार, इंस्पैक्टर भूपेंद्र सिंह इंटैलीजैंस, सी.आई.ए. इंचार्ज बरनाला बलजीत सिंह, सी.आई.ए. इंचार्ज फिरोजपुर इंस्पैक्टर कौर सिंह, एस.एच.ओ. थाना मटौर इंस्पैक्टर राजीव कुमार और सब-इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह इंटैलीजैंस विंग को चुना गया है। जबकि ए.एस.आई. स्वर्ण सिंह को चीफ मिनिस्टर रक्षक पदक के लिए चयनित किया गया है। इन सभी पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एस.ए.एस. नगर मोहाली में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 

Vaneet