दशहरे पर सी.एम. चन्नी के आगमन को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस के हत्थे चढ़ा आंतकी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 05:58 PM (IST)

बठिंडा (विजय): मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 15 अक्तूबर को बठिंडा में दशहरे के पर्व पर शामिल हो रहे हैं जिसे देखते पुलिस में हाई अलर्ट कर दिया है और इसी दौरान बोडो का पूर्व आतंकी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पलंबर बनकर कुछ समय से बठिंडा में अपने एक साथी के साथ रह रहा था ओर अवैध हथियारों की सप्लाई असमाजिक तत्वों को कर रहा था। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस व खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं व गुप्त सूचना के आधार पर ही पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने उससे 3 हथियार भी बरामद किए जिनमें 12 बोर के 2 देसी कट्टे व 315 बोर का एक पिस्तौल भी मिला। पुलिस को शक है कि उक्त पूर्व आंतकी स्वयं ही हथियार बनाकर बेच रहा था उसके विरुद्ध असम में कई मामले भी दर्ज हैं। 

पुलिस उसके नैटवर्क को बारे जानकारी लेने में जुटी हुई है। मामला दर्ज कर उसका पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है। गिरफ्तार आतंकी ने असम में वर्ष 2000 के प्रारंभिक दशक में एन.डी.ए.एफ. को भूटान में भारतीय सेना और रॉयल भूटान सेना की तरफ  से चलाए गए कठोर आतंकवाद विरोधी अभियानों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान हजारों लोगों ने सरकार के समक्ष आत्मसमपर्ण किया था। इसी क्रम में बठिंडा में गिरफ्तार पूर्व बोडो आतंकी पंजाब के विभिन्न हिस्सों में घूम रहा था। बठिंडा पुलिस ने संजय भराव को पावर हाऊस रोड स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया । आरोपी बठिंडा के पावर हाऊस रोड पर पंजाब में अपने एक जानकार के साथ रह रहा था जो मुक्तसर जिले के ढपाली गांव का रहने वाला है जो अभी फरार है पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए हाथ-पांव मार रही है।
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News