अधिकारियों की केजरीवाल से मीटिंग मामले पर सी.एम. भगवंत मान ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह बयान

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 06:45 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के अधिकारियों की दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हुई मुलाकात पर छिड़े विवाद को लेकर सी.एम. भगवंत मान ने स्थिति को स्पष्ट किया है। सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने ही अधिकारियों को दिल्ली भेजा था। बता दें कि दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा पंजाब के अधिकारियों को बुलाना और उन्हें दिशा निर्देश जारी करने पर पंजाब में सियासत गरमा गई थी। इस मीटिंग के बाद विपक्षी दलों ने मान सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए थे। 

अब इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उन्होंने ही अफसरों को ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा था और आगे भी ट्रेनिंग के लिए भेजता रहूंगा। भगवंत मान ने कहा कि इस बात को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। 
सी.एम. भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब की बेहतरी के लिए अगर अधिकारियों को कहीं और भी भेजना पड़ा तो वह जरूर यह कदम उठाएंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor