दिल्ली CM रेखा गुप्ता फतेहगढ़ साहिब स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में हुईं नतमस्तक
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 03:44 PM (IST)
पंजाब डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पंजाब में नशे के खिलाफ ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पंजाब दौरे के दौरान फतेहगढ़ साहिब स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ज्योति सरूप साहिब में पहुंचकर शीश नवाया और गुरु चरणों में अरदास की।
मुख्यमंत्री ने वीर साहिबज़ादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि यह पावन धरती त्याग, तपस्या, साहस और धर्मनिष्ठा की अमर प्रेरणा देती है। उन्होंने पंजाब की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों उपस्थित रहे। रेखा गुप्ता आज पंजाब में आयोजित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में भी शामिल हुई। उन्होंने सभी के जीवन में सेवा, सत्य और सद्भाव के प्रकाश की कामना करते हुए कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा सभी पर बनी रहे। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पंजाब की जनता से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

