बादलों के गढ़ में गरजे सी.एम. मान, विरोधियों पर साधा तीखा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2023 - 02:51 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सी.एम. मान व दिल्ल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आग बादलों के गढ़ बठिंडा पहुंचे जहां सी.एम. मान ने विकास क्रांति रैली को संबोधन किया। जिला बठिंडा को सौगात देते हुए 1125 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरूआत की। इस दौरान सी.एम. मान ने संबोधित करते हुए कहा कि मौड़ मंडी आज ऐतिहासिक समागम में पहुंचे हैं जिसमें आप सुप्रीम अरविंद केजरीवाल जिन्होंने राजनीति में ज्योत से ज्योत जगाई है, मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा में मसला उठाने वाले डॉ. संदीप पाठक, कैबिनेट मंत्री चेतन जौड़ामाजरा, अनमोल गगन, डॉ. बलबीीर सिंह, मीत हेयर, खुड्डियां साहिब, डॉ. बलजीत कौर, कुलदीप धालीवाल, ब्रह्मशंकर जिंपा, सभी एम.एल.ए., चेयरमैन व वालंटियर मौजूद रहे।

सी.एम. मान ने यह कोई आम रैली नहीं, काम करने व होने वाली रैली है। उन्होंने कहा कि पंजाब पहले ये बंद हो चुकी थी। पंजाब में सिर्फ राजनीतिक इकट्ठ होता था. आस की किरण वाला इकट्ठ कभी नहीं हुआ जिसका उदाहरण उन्हें कल स्कूलों में पी.टी.एम. दौरान मिला। जहां स्कूलों में भारी गिनती में अभिभावक पहुंचे थे। इस दौरान सी.एम. मानने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी को याद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में उदासी छा गई थी लेकिन पंजाबी कभी हौसला नहीं हारते। उन्होंने कहा कि हम 25 वर्षों से 4-5 लोगों से डर गए, 2 एक परिवार से 2 एक परिवार और पाकिस्तान से। 

सी.एम. मान ने कहा जब तक आप लोग उनके साथ हैं तब तक उनके माथे पर तियोड़ियां नहीं आएंगी। सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री बनाने वाले तो आप लोग है तो फिर वह क्यों बोले, उनकी तरफ से लोग वकील बनकर बोलते हैं। विरोधी पार्टियां घबरहाट में है कि आम घर का कुर्सी पर कैसे बैठ गया। यह राज करना सीख गया। पुलिस व जिला चलाना आ गया। अब उनकी बारी नहीं आएगी, यही पंगा है। आप तो जमींदार बन गए और उन्हें मलंग कह रहे हैं। आप खानदानी बन गए, नहरें खेतों में जाकर रुकती हैं। उन्होंने कहा कि आप नहीं होते तो आज वह अच्छे होते, मलंग नहीं। 

सी.एम. मान ने विकास क्रांति रैली में बादल परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सारा बादल परिवार हार चुका है, एक रह गई है। इस बार हरसिमरत बादल को हराना है। उन्होंने कहा कि आप तो लोगों की इज्जत को सड़कों पर लाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों के घर में लगी आग लोहड़ी होती है। जब आग अपने घर में लगती तो तभी सेक लगता है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब की धरती पर नफरत का बीज पैदा नहीं हो सकता। 

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार उन्हें धार्मिक स्थानों जाने से रोक रही हैं। क्या केंद्र सरकार उन्हें माथा टेकने से रोकेगी। वह उन्हें धार्मिक यात्रा पर जाने से रोक कर दिखाएं। केंद्र सरकार ने सी.एम. यात्रा ट्रेन रोक ली है। रेलवे ने कहा कि उनके इंजन नहीं है। सी.एम. मान ने कहा कि हम अपना हक मांगेंगे लेकिन केंद्र सरकार के आगे हाथ नहीं फैलाएंगे। इसी दौरान भाजपा को भी लपेटते हुए कहा कि अगर उनका बस चले तो वह जन, गन मन पंजाब से निकाल दें। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila