Toll Plaza को लेकर CM मान का बड़ा ऐलान, लोगों को मिलेगी राहत

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 08:34 AM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि आज कीरतपुर साहिब-श्री आनंदपुर साहिब- नंगल-ऊना वाला टोल प्लाजा मुफ्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री खुद जाकर टोल प्लाजा बंद करवाएंगे। 

 

वहीं सी.एम. मान ने ट्वीट करते हुए लिखा," लोगों के पैसों की लूट बर्दाशत नहीं करेंगे। आज कीरतपुर साहिब-श्री आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना वाला टोल प्लाजा मुफ्त कर दिया जाएगा। इसके साथ लोगों के 1 दिन के 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे.. कंपनी द्वारा 582 दिन की अवधि बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी गई है... कंपनी ने कई बार एग्रीमेंट की उल्लंघना की है..बाकी विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।

Content Writer

Vatika