मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड पर ट्वीट कर बोले सी.एम. मान

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 11:28 AM (IST)

चंडीगढ़: दिल्ली डिप्टी सी.एम. मनीष सिसोदिया के घर सी.बी.आई. की रेड की जा रही है और इसके अलावा कई अधिकारियों के घर भी रेड की जा रही है। मनीष सोसिदया के घर सी.बी.आई. के 5-6 अधिकारी मौजूद हैं। साथ ही पंजाब सहित 7 राज्यों में 21 जगहों पर सी.बी.आई. की रेड जारी है। बता दें कि सिसोदिया पर एक्साइज पॉलिसी मामले को लेकर छापेमारी की जा रही है।

इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट सामने आया है। सी.एम. मान ने कहा, ''मनीष सोसिदया आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री है। आज यू.एस. के सबसे बड़े अखबार में एन.वाई.टी. ने फ्रंट पेज पर उनकी फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर सी.बी.आई. की रेड करवाई है। ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा?''

आपको बता दें कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में 10 से अधिक स्थानों पर शुक्रवार को छापा मारा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सी.बी.आई. ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति बनाने और उसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila