कल फरीदकोट दौरे पर सी.एम. मान, लोगों को मिल सकती है बड़ी सौगात

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 12:09 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान कल फ़रीदकोट का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपने फ़रीदकोट दौरे के दौरान फरीदकोट वासियों को सी.एम. मान बड़ी सौगात दे सकते हैं। सी.एम. मान बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली समागम में भाग लेंगे। इस दौरान सी.एम. मान द्वारा 250 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।  इसके बाद सी.एम. मान यूनिवर्सिटी के मदर एंड चाईलड ब्लाक का भी उदघाटन करेंगे। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के 33.53 करोड़ के प्रोजैकट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान फ़रीदकोट शहर के लिए भी कई विकास प्रोजैकट लोगों को समर्पित किए जाएंगे। 
अपने इस दौरे के दौरान सी.एम. मान फरीदकोट में 55.80 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों का नींव पत्थर रखने जा रहे हैं। इसके अलावा फ़रीदकोट के लिए अन्य प्रोजैक्टों का भी ऐलान करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि सी.एम. मान द्वारा 144.35 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों का ऐलान कर सकते हैं। 

Content Editor

Subhash Kapoor