शीत लहर व ठंड का कहर जारी, SHO की मौ''त

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2024 - 01:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क: कपूरथला में तैनात बतौर एडिशनल एस.एच.ओ. रणजीत सिंह की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एस.एच.ओ. रणजीत सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। ठंड लगने से उनकी तबीयत खराब हो रही गई थी जिसके चलते उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि ठंड लगने से एस.एच.ओ. रणजीत सिंह को निमोनिया हो गया जिससे उनकी मौत हो गई जिनका राजकीय सम्मान के साथ संस्कार कर दिया गया है। यह जानकारी डी.एस.पी. बबनदीप सिंह ने दी है। 

डी.एस.पी. सुल्तानपुर लोधी बबनदीप ने कहा कि रणजीत सिंह बहुत ही अच्छे अफसर थे। इन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी ईमादारी से निभाई। वह पूरी तरह अपने काम के प्रति समर्पित थे। रणजीत सिंह की आयु 55 वर्ष थी। वह गांव हरिके पत्तन के रहने वाले थे। उधर, एस.एस.पी. वत्सला गुप्ता का कहना है कि वह किसी काम में व्यवस्थित थी जिसके चलते वह नहीं आ सकी लेकिन परिवार के प्रति उन्होंने दुख प्रगट किया। वहीं वत्सला गुप्ता ने परिवार को आश्वासन दिया  कि पुलिस विभाग परिवार के साथ खड़ा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

News Editor

Urmila