घने कोहरे के साथ शीत लहर का कहर जारी, इस तारीख को बारिश होने की संभावना

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 05:55 PM (IST)

चंडीगढ़(पाल): एक हफ्ते से दिन का तापमान काम हो रहा था, लेकिन रविवार की रात के तापमान में भी गिरावट देखी गई। शनिवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। पहली बार है कि तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंचा है।

बीती रात शिमला से भी ठंडी रही। वहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। हिमाचल के सबसे ठंडे शहरों में से एक मनाली में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री था जबकि अधिकतम में 8 की कमी दर्ज हुई। 4 दिनों में पहली बार है कि तापमान 11 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक वैस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव होने के कारण दिन का पारा थोड़ा ऊपर हुआ है, लेकिन सोमवार से फिर गिरावट के साथ ही घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। 12 जनवरी को हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं। रविवार सुबह तक कोहरा छाया रहा और दोपहर होते-होते धूप ने कुछ राहत दी। पहाड़ों में 13 तक बर्फबारी और बारिश होगी। ऐसे में शहर में भी असर देखने को मिलेगा। सुबह 5.30 बजे विजिबिलिटी 40 और सुबह 8.30 बजे विजिबिलिटी 20 मीटर रिकॉर्ड की गई।

13 को हल्की बारिश होने की सम्भावना
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह का कहना है कि 11 और 12 जनवरी को पंजाब हरियाणा और हिमाचल के कुछ लगते एरिया में बारिश के चांस बने हुए हैं, जबकि 13 तारीख को चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने की सम्भावना बनी हुई है। अभी आने वाले दिनों में सुबह-शाम का कोहरा देखा जा रहा है, लेकिन बारिश के बाद कोहरा ज्यादा देखने को मिलेगा। साथ ही तपमान में भी कमी आएगी।

Content Writer

Vatika