Weather Update: पंजाब समेत उत्तर भारत घने कोहरे की चादर में, ‘कड़ाके की ठंड’

punjabkesari.in Thursday, Dec 31, 2020 - 09:40 AM (IST)

चंडीगढ़/जम्मू: पंजाब और हरियाणा में बुधवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही और दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में सुबह और रात को घना कोहरा छाया रहा। दोनों राज्यों में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकलने पर थोड़ी राहत मिली परंतु रात होते ही एक बार फिर धनी धुंध की चादर ने सब कुछ अपनी आगोश में ले लिया। कश्मीर बुधवार को भीषण शीतलहर की चपेट में रहा और समूची घाटी में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी से पहले छाए बादलों की वजह से लगातार 2 रातों से रात का तापमान जमाव बिन्दु के नजदीक था, लेकिन उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में यह शून्य से 11 डिग्री नीचे पहुंच गया। घने कोहरे के चलते बुधवार को जम्मू हवाई अड्डे से 14 उड़ानें स्थगित रहीं। दिल्ली, श्रीनगर और अहमदाबाद के लिए ही केवल 5 उड़ानों का संचालन किया गया। 

Vatika