Students के लिए अहम खबरः परीक्षा से सिर्फ 5 दिन पहले खुलेंगे कॉलेज

punjabkesari.in Thursday, Feb 04, 2021 - 11:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (आशीष) : शहर के सभी कॉलेज अब 10 फरवरी से खुलने जा रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। इस समय कॉलेज खोलना खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं लग रहा है क्योंकि परीक्षा के 5 दिन पहले ही कॉलेज खोले जा रहे हैं। ऐसे में पोस्ट ग्रैजुएट लैवल की कक्षाओं का कोर्स पूरा करना चुनौती होगा। अंडर ग्रैजुएट का सिलैबस तो काफी समय पहले पूरा हो चुका है।

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने 1 फरवरी से कॉलेज खोलने के निर्देश दिए थे लेकिन प्रशासन ने 10 फरवरी का फैसला किया है। कॉलेज में छात्रों के प्रैक्टिकल तो इस बार करवाए ही नहीं गए हैं। प्रैक्टिकल के नाम पर ऑनलाइन वीडियो शेयर किए गए थे और अब तक एग्जाम भी ऑनलाइन नहीं लिए जा रहे हैं। ऐसे में कॉलेज खोलने के आदेश होने पर भी छात्रों के आने की संभावना कम ही रहेगी। उच्च शिक्षा संस्थानों के इंस्टीच्यूट में करीब 60 हजार पढ़ाई कर रहे हैं।

इनमें से 15 प्रतिशत पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत सभी नजदीकी राज्यों से हैं। इससे पहले भी प्रशासन ने कॉलेज खोलने के निर्देश दिए थे और हॉस्टलों को भी खोल दिया गया था लेकिन छात्र लौटे ही नहीं। सरकारी कॉलेजों में पोस्ट-ग्रैजुएशन की क्लासें लग रही हैं लेकिन प्राइवेट कॉलेजों में न तो पोस्ट-गै्रजुएट और न ही अंडर- ग्रैजुएट छात्र आ रहे हैं। कॉलेज खोलने के आदेश के बाद सिर्फ 10 से 15 छात्र कुछ दिनों के लिए कॉलेज आए थे लेकिन बाद में वह भी आने बंद हो गए। चंडीगढ़ प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि इस आदेश से उन छात्रों को मदद मिलेगी, जिन्होंने ऑनलाइन पेपर देना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News