पर्चे दर्ज होने के बाद कॉलोनाइजरों में घबराहट, चंडीगढ़ पहुंच खटखटाया ये दरवाजा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 08:46 PM (IST)

जालंधर (बुलंद): अवैध कॉलोनी तैयार कर लाखों करोड़ों रुपए कॉलोनाइजरों के खिलाफ मामले दर्ज होने के बाद इनमें घबराहट पाई जा रही है। जे.डी.ए. की तरफ से शिकंजा कसे जाने के बाद कॉलोनाइजर सरकार से रहम की गोहार लगाने लगे हैं। कॉलोनाइजरों ने आज इस मामले में राहत के लिए कैबिनेट मंत्री सुख सरकारिया का दरवाजा खटखटाया है। राज्य के मंत्री से मिलकर उन्होंने मांग की है कि पुड्डा और नगर निगम द्वारा कॉलोनियों के खिलाफ जो कार्रवाई की जा रही है तथा कॉलोनाइजरों के खिलाफ जो केस दर्ज किए जा रहे हैं वह बंद किए जाएं। 

गौरतलब है कि 19 अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसते हुए जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला जिले से सम्बन्धित 92 ऐसी कॉलोनियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की सिफारश की गई थी। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए जे.डी.ए. के मुख्य प्रशासक करनेश शर्मा ने बताया था कि विभाग की तरफ से अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध एक विशेष मुहिम शुरु की गई है। पहले चरण में पुलिस विभाग द्वारा 19 अवैध कॉलोनियों के विरूध एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News