फिर सुर्खियों में गांधी वनिता आश्रम, तीसरी मंजिल से कूदी लड़की

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 06:43 PM (IST)

जालंधर (सुधीर): कपूरथला चौक नजदीक स्थित गांधी वनिता आश्रम एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, यहां एक नाबालिग लड़की द्वारा तीसरी मंजिल से छलांग लगाने का मामला सामने आया हैं।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की ने इमारत से भागने की कोशिश की थी, जिस दौरान वह नीचे गिर गई। फिलहाल अभी युवती सिविल अस्पताल में भर्ती है और उसकी तबीयत ठीक है। जानकारी अनुसार इस युवती को होशियारपुर से 9 सितंबर को गांधी वनीता आश्रम में लाया गया था। फिलहाल थाना नं.-2 की पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News