कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 12:27 PM (IST)

भीखी: भीखी के नजदीकी गांव में कर्ज से परेशान एक किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान बूटा सिंह (45) निवासी गांव समायो के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार मृतक किसान पर बैंकों और आढ़तियों का करीब 15 लाख रुपए का कर्ज़ था, जिस कारण वह परेशान रहता था। इसी परेशानी के कारण उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। 

Vatika