सोशल मीडिया पर Live होकर छलका इस शख्स का दर्द, फिर लगाया मौत को गले

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 10:55 AM (IST)

जगराओ (मालवा): स्थानीय मोहल्ला माई जीना में एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो डालने के बाद खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करमजीत सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी जगराओं ने पहले सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई, जिसमें उसने अपनी खुदकुशी का कारण पति -पत्नी के बीच चल रहा झगड़ा बताया है।

मृतक ने आत्महत्या से पूर्व बनाई वीडियो में कहा कि उसने 8 वर्ष पूर्व मोहल्ला माईजीना की एक महिला जसबीर कौर पत्नी ओकार सिंह से शादी की थी। शादी के बाद वह उसे जगराओं ले आई। उसका एक लड़का और एक लड़की थी। जसबीर कौर उस पर अन्य महिलाओं से अवैध संबंध तथा लड़की पर भी कई तरह के आरोप लगाती रहती थी। 15 दिन पूर्ण वह गाड़ी लेकर घटना साहिब गया था और वहां से फोन पर किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया।

जसबीर कौर झगड़ कर अपनी रिश्तेदारी में चली गई तो वहां उसे मनाने गया लेकिन वह नहीं मानी औ उसने उसे मार देने के लिए धमकी दी। कर्मजीत सिंह ने उसके रिश्ते में लगते लोगों जिनकी राजनीति में पहुंच है, पर भी आरोप लगाए।एस.एस.पी. सोनी ने फोन पर जानकारी देते बताया कि परिवार के सदस्यों के बयानों के बाद वीडियो में मृतक द्वारा लगाए आरोपों की जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Vatika