दीपावली के दीयों को लेकर पत्नी से हुआ झगड़ा, छुट्टी पर आए फौजी ने किया Suicide

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 12:33 PM (IST)

बोहा (बांसल): नजदीकी गांव आलमपुर मंदरां में छुट्टी आए एक फौज के सूबेदार द्वारा घरेलू कलह के कारण आत्महत्या कर लिए जाने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक सूबेदार धन्ना सिंह का अपनी पत्नी कर्मजीत कौर के साथ लंबे समय से मनमुटाव  चल रहा था। उसकी बहन छिंदर कौर व उसका जीजा सुखदेव सिंह पति-पत्नी के झगड़े में उसकी पत्नी कर्मजीत कौर का साथ देते थे, जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान था।

दीवाली वाले दिन घर में दीए लगाने को लेकर हुआ पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि मानसिक तनाव के कारण सूबेदार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना बोहा की पुलिस द्वारा उसकी पत्नी कर्मजीत कौर, जीजा सुखदेव सिंह व बहन ङ्क्षछदर कौर विरूद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने सबंधी केस दर्ज कर लिया गया है। थाना मुखी इंस्पैक्टर संदीप भाटी ने कहा कि पुलिस इस मामले की बारिकी से छानबीन कर रही है व आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Vatika