साली-जीजा ने साथ मिलकर बनाया प्लान, शराब पिलाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 11:53 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि) : 2 दिन पहले गांव गिल के पास झाड़ियों में जसपाल बांगड के रहने वाले विनोद प्रसाद (45) की हत्या कर फैंके गए शव के मामले को थाना डेहलों के एस.एच.ओ.सुखदेव सिंह की टीम ने सुलझा लिया है। हत्यारे विनोद की पत्नी पंचा देवी (40) और उसका जीजा बंगाली राऊत (46) निकला। दोनों के अवैध संबंधों में रोड़ा बने रहे विनोद को रास्ते से हटाने के लिए साली-जीजा ने मिलकर प्लान बनाया और बंगाली राऊत शराब पीने के बहाने अपने साढ़ू को साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार सम्मेलन दौरान ए.डी.सी.पी.-2 जसकरण सिंह तेजा, ए.सी.पी. जश्नदीप सिंह ने पत्रकार सम्मेलन दौरान दी।

उन्होंने बताया कि 3 साल से बंगाली राऊत के अपनी साली पंचा देवी के साथ अवैध संबंध थे। बंगाली पहले दिल्ली में कबाड़ का काम करता था,लेकिन 1 साल पहले लुधियाना आकर रहने लग पड़ा और 4 महीने पहले अपने साढ़ू विनोद के घर के बिल्कुल साथ 40 गज का मकान ले लिया,ताकि दोनों को मिलने में कोई दिक्कत न हो। कई बार विनोद ने अपनी पत्नी को साडू के साथ आपत्तिजन हालात में देखा और उसे यकीन हो गया कि दोनों के बीच अवैध संबंध है।

गत 27 जुलाई सुबह 11 बजे बंगाली विनोद के पास फैक्टरी गया और उसे किसी जरूरी काम पर साथ ले जाने की बात कहकर छुट्टी करवा ले गया। बंगाली अपने कबाड़ के रेहड़े पर और विनोद साइकिल पर था। दोनों गांव गिल के पास एक खाली जगह पर पहुंचे। जहां पर विनोद को पहले जमकर शराब पिलाई और उसके बेसुध होने पर रेहड़े पर पड़े लक्कड़ का बाला उठाकर सिर पर मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार जांच शुरु करने पर जब पुलिस फैक्टरी पहुंची तो पता चला कि उक्त आरोपी अपने साथ लेकर गया है,जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना गुनहा कबूल कर लिया। विनोद कुमार के 2 बेटे और 1 बेटी है,जबकि बंगाली राउत का 1 बेटा और 1 बेटी है।

Content Writer

Vatika