वर्ना कार सवार इस शख्स ने खुद को गोली मार दी जान

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 03:00 PM (IST)

 खमाणोः लुधियाना से चंडीगढ़ की तरफ वर्ना कार में एक 25 वर्षीय युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उक्त जानकारी एस.एच.ओ.खमाणों नरपिन्दर सिंह ने दी। मृतक की  पहचान पटियाला के पुष्पिंदर सिंह के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि वह पीछे से ही तेज रफ़्तार गाड़ी लेकर गांव मानपुर में पुलिस नाके तक पहुंचा। उसके पीछे तीन-चार और भी गाड़ियां थी जो उसका पीछा कर रही थीं। फ़िलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि वह गाड़ियां पुलिस की थीं या कोई और अज्ञात जो कि कार चालक का पीछा कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि कार चालक ने नाके के पास आकर खुद को गोली मार ली और कॉर लॉक कर ली। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों को बुलाया, जिसे रात करीब 2 बजे परिजनों की मौजूदगी में गाड़ी से बाहर निकला और उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News