Love Marriage का दुखद अंत : ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 09:38 AM (IST)

लुधियाना(राज): 5 साल पहले परिवार वालों के खिलाफ चलकर लव मैरिज करवाने वाली महिला के प्यार का दुखद अंत हो गया। ससुरालियों से परेशान होकर विवाहिता ने फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। मृतका बरोटा रोड के गुरु गोबिंद सिंह नगर की रहने वाली सुमन रानी (24) है। सुबह घटना का पता चलने पर सूचना पुलिस को दी गई। थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में मृतका के पिता बाल कृष्ण की शिकायत पर पति नितिश कुमार, उसकी मां सुनीता और बहन रितू के खिलाफ दहेह हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक 5 साल पहले सुमन ने नितिश के साथ लव मैरिज की थी। उस समय सुमन के घरवाले इस मैरिज के लिए राजी नहीं थी। उन्होंने परिवार के खिलाफ होकर शादी की थी। अब करीब एक साल पहले ही नितिश अपने परिवार के साथ रहने शुरू हुआ था। उनका एक साल का बच्चा भी है। पिता का आरोप है कि जब से सुमन नितिश के साथ उसके परिवार के पास गई है, तब से उसकी बेटी सुमन के साथ मारपीट की जा रही थी। उसकी सास और ननद दहेज के लिए परेशान करती थी। वह इन सब से काफी तंग आ चुकी थी।

बुधवार की देर शाम को भी सुमन और नितिश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद दोनों में काफी नाराजगी बढ़ गई थी। नितिश नहाने के लिए गया तो पीछे से सुमन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब नितिश बाहर आया तो सुमन को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रमोद ने कहा कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Content Writer

Vatika