सुर्खियों में होशियारपुर की केंद्रीय जेल! इलाज न मिलने से परेशान कैदी ने किया Suicide

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 11:49 AM (IST)

होशियारपुर: होशियारपुर की केंद्रीय जेल में इलाज न मिलने से परेशान एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश कर ली। कैदी ने जेल के अंदर चार नुकीले लोहे के कील निगल लिए, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार माहिलपुर के गांव लालपुर भाणा निवासी चन्नदीप सिंह एनडीपीएस और झगड़े के मामले में सजा काट रहा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था और जेल प्रशासन से लगातार इलाज की मांग कर रहा था, लेकिन उसे सही उपचार नहीं मिल रहा था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। कैदी का आरोप है कि इलाज न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। इसके बाद उसने जेल की दीवार से चार नुकीले कील निकाल लिए और शाम करीब 7 बजे उन्हें निगल लिया। घटना के बाद जेल स्टाफ ने तुरंत उसे होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

डॉक्टर राहुल के मुताबिक कैदी ने चार से पांच लोहे के कील निगल लिए थे। स्कैन में उसके पेट में कील पाए गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि मामला गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए कैदी को चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर किया जा सकता है। फिलहाल मरीज अस्पताल में भर्ती है और 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News