प्रेमिका के कहने पर 2 बच्चों के  पिता ने निगला जहर , मौत

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2019 - 08:29 AM (IST)

तरनतारन(रमन): प्रेमिका के कहने पर 2 बच्चों के पिता ने जहर निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। गुरजंट सिंह निवासी गांव भैणी मस्सा सिंह जो मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था और 2 बच्चों का पिता था।

उसके पड़ोसी गांव दूहल कोहना निवासी 26 वर्षीय शादीशुदा महिला राजबीर कौर के साथ प्रेम संबंध थे। गुरजंट सिंह के प्रेम संबंधों का जब उसकी पत्नी अमनदीप कौर को पता चला तो अपने मासूम बच्चों का वास्ता देकर पति को समझाने का प्रयास किया। गुरजंट सिंह ने उक्त विवाद बाबत अपनी प्रेमिका राजबीर कौर को जानकारी दी। राजबीर कौर ने गुरजंट सिंह को कहा कि अब एक साथ जीना मुश्किल है इसलिए दोनों ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का संकल्प लिया। गुरजंट सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News