परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कर्ज से दुखी किसान ने किया Suicide

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 03:32 PM (IST)

लहरागागा (गर्ग): नज़दीकी गांव कोटड़ा लेहल के एक किसान ने कर्ज से दुखी होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  जानकारी के अनुसार गुरसेवक सिंह पुत्र गुरतेज सिंह (भोला) गांव कोटड़ा लेहल में अपने परिवार के साथ रह रहा था और कुछ ज़मीन का मालिक था। कर्ज से डूबे होने के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता था, जिसके चलते गत रात उसने कोई ज़हरीली दवा पी ली।

इस दौरान उसे तुरंत टोहाना के अस्पताल में ले जाय गया, जहां उसकी मौत हो गई। गांव से संबंधित ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन गुरदीप सिंह कोटड़ा ने सरकार से मांग की कि मृतक किसान के परिवार का सारा कर्ज़ माफ करके योग्य मुआवज़ा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य  को नौकरी दी जाएं। 

Content Writer

Vatika