किसान आंदोलनः दिल्ली धरने से लौटे किसान ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 03:17 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): कृषि  कानूनों को लेकर सिंघू बार्डर पर धरना देकर आज सुबह वापिस लौटे किसान ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान कुलबीर सिंह (52) पुत्र गुरमेज सिंह फिरोजपुर के पिंड करीकला के रूप में हुई। कानून रद्द न होने के कारण वह काफी परेशान था, जिसके चलते उसने आज खेतों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 


कुंडली बार्डर पर बैठे किसान ने किया Suicide का प्रयास
इससे पहले आज सुबह  हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बार्डर पर चल रहे किसान धरने में एक बुजुर्ग निरंजन सिंह (65)  ने जहर खा लिया था। उक्त किसान तरनतारन से संबंधित बताया जा रहा है। हालत बिगड़ने पर उन्हें सोनीपत के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पी.जी.आई. रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


संत राम सिंह ने खुद को गोली मार की थी आत्महत्या 
इससे पहले दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल संत राम सिंह ने सिंघु बॉर्डर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। संत राम सिंह ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें उन्होंने किसान बिलों को लेकर रोष जाहिर किया था। बीते कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन में वो शामिल थे। इस बीच अब तक करीब दो दर्जन किसानों की मौत हो चुकी है।

Vatika