रेलवे ट्रैक पर प्यार का खौफनाक अंत, शरीर से अलग हुई टांगे, मजंर देख सहम गया हर कोई

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 01:26 PM (IST)

जालंधर (गुलशन): जालंधर -कपूरथला रेलवे ट्रैक पर खोजेवाल नज़दीक एक प्रेमी जोड़ें द्वारा ट्रेन के नीचे आकर संदिग्ध हालत में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। लड़का-लड़की की लाशें देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान हो गए। लड़के की टांगें शरीर से अलग हुई मिलीं।

PunjabKesari

मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे जी. आर. पी. थाना के एस.एच.ओ. धर्मेंद्र कल्याण, ए.एस. आई. सलविन्दर सिंह के साथ पहुंचे। एस.एच. ओ. धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक लड़की और लड़के की लाश पड़ी हुई है। सूचना पाकर वह तुरंत मौके पर पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और दोनों की लाशें कब्ज़े में लेकर अगली जांच शुरू की।

PunjabKesari

पुलिस मुताबिक नौजवान की लाश रेलवे लाईन पर पड़ी हुई थी, जिसकी दोनों टांगें शरीर से अलग हो गई हैं जबकि लड़की की लाश रेलवे लाईन से कुछ दूरी पर मिली। उन्होंने बताया कि देखने को लड़के की उम्र 20 साल जबकि लड़की की उम्र 17 साल के करीब लग रही है। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। दोनों की लाशों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News