ससुराल में अपमानित होने से दुखी युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 02:06 PM (IST)

मोरिंडा(धीमान) : गांव बडवाली निवासी गुरिंद्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता कुलदीप सिंह के बयान पर उसके ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना सदर प्रभारी रोहित शर्मा ने बताया कि कुलदीप सिंह निवासी गांव बडवाली ने बयान दर्ज करवाए कि उसके बेटे गुरिंद्र सिंह का विवाह करीब 10 साल पहले धनवंत कौर पुत्री जगीर सिंह निवासी अरनौली से हुआ था।  

कुछ दिन पहले गुरिंद्र सिंह अपने साले बलविंदर सिंह के विवाह में गया तो वहां शराब पीने को लेकर उसके साथ गाली-गलौच की गई।  4 नवम्बर को बेटा पत्नी धनवंत कौर को गांव अरनौली से लेने के लिए गया तो उसके ससुर जगीर सिंह, साले बचित्तर सिंह व बलविंदर सिंह तथा राजवंत कौर पत्नी बचित्तर सिंह ने गुरिंदर सिंह के साथ मारमीट की। इसके चलते वह अपने ससुराल घर में हुए अपमान को बर्दाश्त न कर सका तथा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल के लिए रैफर किया गया, जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मामले के आई.ओ.  ए. एस. आई. गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक गुरिन्दर सिंह का पोस्ट मार्टम करवाने के बाद लाश वारिसों को सौंप दी है। मृतक के पिता कुलदीप सिंह के बयानों के आधार पर गांव अरनौली निवासी जगीर सिंह, उसके बेचे बचित्तर सिंह व बलविंद्र सिंह और राजवंत कौर पत्नी बचित्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कथित आरोपियों की तालाश शुरू कर दी। 

Vatika

Related News

Jalandhar में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Gurdaspur Shootout : युवक की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा

बेटी से मिलवाने के बहाने दामाद को ससुराल बुलाया, फिर डंडों और ईंटों से कर दिया Attack

जेल प्रशासन पर सवाल, चारदीवारी के अंदर हवालातियों से नशीला पदार्थ बरामद

नहीं थम रहा हवालातियों से नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Punjab में बड़ी वारदात : युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शुरू की जांच

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, अंतिम संस्कार रोककर पुलिस ने शव कब्जे में लिया

लुधियाना में बड़ा धोखा: शादी कर विदेश गई पत्नी, ससुरालियों ने दामाद को लगाया लाखों का चूना

खुशी बनी मातम: युवक के लिए काल बनी नई खरीदी गाड़ी, परिवार में मचा कोहराम

Amritsar : युवक की बेरहमी से ह''त्या, हैरान कर देने वाली है वजह