दूध देने कमरे में गया नौकर तो इस हालत में मिला Teacher, देखकर भौचक्का रह गया हर कोई

punjabkesari.in Friday, Jan 29, 2021 - 12:14 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील राज): सैक्टर-21 स्थित मकान में रहने वाले कोचिंग इंस्टीच्यूट टीचर ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची सैक्टर-19 थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसे जी.एम.एस.एच.-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित अकबरपुर निवासी साहिल  (25) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है। 

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह नौकर कमरे में दूध देने गया। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा तो वह भौचक्का रह गया। अंदर युवक फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में वीरवार सुबह 7.20 बजे सूचना दी। पुलिस जांच में मिले आई.डी. के आधार पर मृतक की पहचान सैक्टर-34 स्थित इंस्टीच्यूट में पढ़ाने वाले साहिल के तौर पर हुई।

Vatika