छुट्टी पर आए फौजी ने होटल में उठाया खौफनाक कदम,  WhatsApp के जरिए परिवार को भेजी Location

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 09:15 AM (IST)

फिरोजपुर(आनंद) : छुट्टी पर आए फौजी ने होटल में कथित तौर पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। छावनी थाना प्रभारी निखिल गर्ग ने बताया कि कर्मजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी हजारा सिंह वाला जिला फाजिल्का फौज में सैनिक था, जो लेह में तैनात था। वह करीब डेढ़ महीने पहले छुट्टी काटने घर आया था।

कर्मजीत वीरवार सुबह 11 बजे छावनी के एक होटल में आया और एक कमरा लिया। वह कमरे से करीब 3-4 बार बाहर आया था। रात 11 बजे उसके फंदा लगाए जाने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पहले कर्मजीत ने व्हाट्सएप के जरिए परिवार को लोकेशन भी भेजी थी।

इसकी सूचना परिवार वालों ने फिरोजपुर में दी और जब होटल के कमरे में देखा तो फंदा लगा हुआ था। होटल के मालिक तरुण मित्तल ने बताया कि वह फिलहाल बाहर हैं और घटना संबंधी जानकारी सबसे पहले पुलिस को दी गई थी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो वह झूलता हुआ पाया गया। मृतक ने अन्य लोगों की तरह ही कमरा लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News