जेल में बंद कैदी का कारनामा देख हक्का-बक्का रह गया पुलिस प्रशासन

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 11:15 AM (IST)

होशियारपुर: होशियारपुर केंद्रीय जेल में बंद एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोहित विशिष्ट निवासी हाजीपुर के रूप में हुई है, जो कत्ल के एक केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था। जेल प्रशासन को घटना का पता सुबह के समय चला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित ने अपने परने को गोल करके बाथरूम की ग्रिल के साथ बांध कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और वहां उसका पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी देते पुलिस अधिकारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि मृतक को कत्ल के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। आत्महत्या रात को किस समय की गई, यह पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई ने बताया कि वह अपनी सजा को लेकर परेशान रहता था। उन्होंने आगे अपील दायर करनी थी लेकिन उसने पहले ही जीवनलीला समाप्त कर ली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal